उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर – जलालपुर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को रवि सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र धुंधराज सिंह निवासी खेवसीपुर पर दस वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी करने का आरोप किशोरी के चाचा श्यामजीत यादव ने लगाया है।श्यामजीत ने पुलिस को दिए गये तहरीर में लिखा है कि मेरी भतीजी बकरी चरा रही थी तभी गाँव के ही रवि सिंह ने उसका हाथ पकड़कर गन्ना के खेत में खीचकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे, जब वह चिल्लाने लगी तो रवि उसे छोडकर भाग गया, और सारी घटना भतीजी ने मुझे बताया है।घटना को संज्ञान में लेकर थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह मय हमराही तत्काल मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल किए और आरोपी रवि सिंह को पकड़कर थाने ले आए।तहरीर के आधार पर उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.