उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर। जलालपुर,आज दिनांक- 15.11.2020 को थानाध्यक्ष जलालपुर श्री ओमनरायण सिंह मय हमराह के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि स्टेशन मास्टर त्रिलोचन महादेव द्वारा जरिए फोन सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में रेलवे लाइन के किनारे घूम रहा है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष मय टीम के साथ मौके पर पहुचे तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर रेलवे ट्रैक पर भागने लगा, जिसे दौड़ा कर पकड लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रविन्द्र शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम थौर थाना जलालपुर जौनपुर बताया, भागने का कारण पुछा गया तो बताया कि पारिवारिक विवाद व आर्थिक तंगी से क्षुब्ध होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा था। उक्त व्यक्ति को उसके घरवालों को बुलाकर समझा बुझाकर उनके साथ घर को विदा किया गया। पुलिस की तत्परता से उक्त व्यक्ति की जान बचायी जा सकी।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.