त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच अयोध्या में सकुशल संम्पन्न हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम

दिव्य दीपोत्सव 2020 पर राम की नगरी में सदियों बाद त्रेतायुग जैसी भव्यता और उल्लास जीवंत होता दिखाई दिया, अयोध्या में सदियों की प्रतीक्षा के बाद शुरू हुए भव्य राम मंदिर निर्माण ने दिव्य दीपोत्सव की खुशी को अनंतगुना बढ़ा दिया है, इस बार राम की नगरी अयोध्या विश्व कीर्तिमान भी स्थापित करने वाला किया है।

मुख्य कार्यक्रम
13 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्रीमान् योगी आदित्यनाथ शामिल हुए, दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले मा0 सीएम श्रीमान् योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी के तट पर आरती किये फिर राम की पैड़ी पहुंचकर दीपों को प्रज्वलित किये, सांस्कृतिक कार्यक्रम व वर्चुअल आतिशबाजी में शामिल हुए, राम कथा पार्क में आयोजित रामलीला प्रस्तुति को देखा गया। भीड़ को रोकने के लिए गलियाँ, घाट व मार्गों पर कोलैप्सेबिल / वॉल बैरियर द्वारा भीड़ को रोका गया, मुख्य कार्यक्रम स्थल के दोनो तरफ डबल बैरिकैडिंग व पुलिस व्यवस्था द्वारा भीड़ से मुख्य कार्य स्थल को सुरक्षित रखा गया । RAF की तैनाती, सिर्फ पास धारकों की एन्ट्री का प्रावधान किया गया ।, ज्यादा से ज्यादा LED Van/ Screen द्वारा रामायण / दीपोत्सव का लाइव प्रसारण किया गया।, मुख्य कार्यक्रम स्थल की गलियों में कोलैप्सेबिल बैरियर लगाकर एन्ट्री को अवरुद्ध किया गया, आकस्मिकता के दौरान अतरिक्त मार्ग की व्यवस्था, रुफ टॉप ड्यूटी द्वारा भीड़ को छत पर चढ़ने से रोकने हेतु, वॉच टावर व दूरबीन का प्रयोग व कन्ट्रोल रुम से समन्वय किया गया, एण्टी रोमियों टीम, खोया पाया केन्द्र, इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रुम, सीसीटीवी, ड्रोन, पीए सिस्टम आदि बनाये गये।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स, एटीएस कमांडो, खुफिया तंत्र तैनाय रहा, डॉग स्क्वायड, चेकिंग, फ्रिस्किंग व बीडीडीएस, ए0एस0चेक, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, दीपोत्सव के मार्ग / स्थान पर, A.T.S. की मोर्चों पर तैनाती, सराय, होटल, आश्रमों में जाकर संदिग्धों की चेकिंग किया गया, जल पुलिस द्वारा गश्त व गोताखोर P.A.C, आस-पास के जनपदों द्वारा समन्वय गोष्ठी की गयी और सम्मिलित पेट्रोलिंग व चेकिंग की गयी, जन चौपाल, ग्राम रक्षा समिति, डिजीटल वॉलन्टियर, सोशल मीडिया द्वारा कम्यूनिटी पुलिसिंग, जनपदीय व अन्तर्जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पर चेकिंग, इसके साथ ही 2 BDDS, 2 A S Check Team तथा फ्रिस्किंग चेकिंग हेतु 10 DFMD & 25 HHMD की माँग की गयी थी।
*ट्रैफिक व्यवस्था* के दृष्टिगत पुराना सरयू पुल के उत्तर में बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया, फायर टेण्डर की ड्रिल कराकर रिस्पॉन्स टाइम चेक करना ।, 15 फायर टेण्डरों की माँग एवं गलियों में जाने हेतु 05 अग्निशमन 02 पहिया मोटर बाहन की व्यवस्था, घाट पर पानी व बालू की व्यवस्था, इसके साथ ही भीड नियंत्रण के लिए दीपोत्सव स्थल पर – 28 जगह व राम की पैडी पर निकलने वाली गलियों पर- 21 जगहो पर बैरियर लगाया गया इसके साथ ही पार्किंग के लिए 04 जगह व्यवस्था की गयी।
*कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं*
जंहा जंहा भी प्रोग्राम स्थल बनाये गये, वंहा पर आगन्तुको की संख्या सीमित रखी गयी, तथा कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी की जांच करायी गयी एवं जांच उपरान्त ही प्रवेश दिया, संभावित खतरे वाले व्यक्तियों को प्रवेश नंही दिया गया। इसके साथ ही हाईवे से भी डायवर्जन किया गया जिससे अयोध्या जी के लोग ही यहां पर आ सके, इंटेलिजेंस की यूनिट और बम स्क्वायड दस्ता लगातार चेकिंग कर रहा।
त्रिस्तरीय ड्यूटी की व्यवस्था की गयी, अनुमति पत्र से ही प्रवेश दिया गया।
13 तारीख को भव्य और दिव्य तरीके से दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया, जिसकी पूरी सुरक्षा की तैयारी पुलिस प्रशासन ने किया, वरिष्ठ अधिकारियों ने समय समय पर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये, सभी एजेंसी सुरक्षा से लगी हुई उन सभी सुरक्षा एजेंसियों में समन्वय स्थापित किया, बिना अनुमति पत्र के कोई कार्यक्रम स्थल तक भी नहीं पहुंच पाया, चाहे वह अयोध्या शहर का ही क्यों ना रहा हो, अयोध्या को लेकर जो संभावित आतंकी खतरा बना रहता है, उसको लेकर भी सुरक्षा रणनीति बनायी गयी और उसके अनुसार बम डिस्पोजल दस्ता और क्विक रिएक्शन टीम समेत सुरक्षाबलों को बाहर से बुलाया गया, कार्यक्रम स्थल समेत हर महत्वपूर्ण स्थानों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और जिसको लेकर लगातार समीक्षा भी की गयी. दीपोत्सव कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद अयोध्या क्षेत्र में श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय टीम द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। धनतेरस के कारण बाजारों में भीड़ होने के कारण जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा मय पुलिस बल के रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जाता रहा।
*दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में आम जनजीवन सामान्य रहा, शहर में 13 जगहों पर डाइवर्जन किया गया व डिजिटल माध्यम से भी लोगो ने घरों में दीपोत्सव का आनंद लें लिया। सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा 25 पुलिस उपाधीक्षक ,25 निरीक्षक, 125 उप निरीक्षक,700 आरक्षी, 45 महिला उपनिरीक्षक, 100 महिला आरक्षी, 14 उपनिरीक्षक यातायात, 13 मुख्य आरक्षी यातायात, 85 आरक्षी यातायात समेत छह कम्पनी पीएससी, दो कम्पनी आरएएफ, दो कम्पनी बाढ़ राहत पीएससी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।*
*दीपोत्सव कार्यक्रम के सुरक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के मेहनत ,निष्ठा,लगन से महामारी में दीपोत्सव की अप्रत्याशित सफलता के लिए डीआईजी/एसएसपी,अयोध्या श्री दीपक कुमार महोदय द्वारा सभी की सराहना की गई व आमजनमानस का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रिपोर्ट पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल