अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश की बूंदों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

*अम्बेडकरनगर ब्रेकिंग*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर।

सोमवार की भोर अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से पूर्व से ही आर्थिक संकट से जूझ किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी है। सुबह से अचानक शुरू हुई बारिश में धान की कटी फसल भीग कर बर्बाद हो रही है। बेमौसम हो रही बारिश से रवी फसलों की बुआई,खेतो की जोताई व अन्य खेती किसानी कार्य को प्रभावित कर दिया है।जिससे किसानो का चितिंत होना लाजिमी है।

रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकरनगर