उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)गोरखपुर के विश्वविद्यालय में पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। सीएम के हाथों गोरखपुर और बस्ती मंडल के पांच-पांच अभ्यर्थियों समेत कुल 35 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। गोरखपुर जिले के 642 अभ्यर्थियों को समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान 700 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं। अभ्यर्थियों को क्रमवार बैठाया जाएगा ताकि वितरण में अव्यवस्था न उत्पन्न हो कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को लंच पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान गोरखपुर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और सीडीओ इंद्रजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे!

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य गोरखपुर उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.