उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। समस्त प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने-अपने थानों में सम्बन्धित एसडीएम व सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी नगर/राजापुर/मऊ की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में ऐसे प्रार्थना पत्र जिसमें सयुंक्त रूप से राजस्व विभाग के साथ कार्यवाही की जानी है उनका निस्तारण कराया गया। आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये । भूमि-विवाद के मामलों में राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.