उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) राजधानी लखनऊ अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमकार शुक्ला जी व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजेन्द्रर पान्डेय जी के निर्देश पर अटल सेना राष्ट्रवादी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व मे लखनऊ मे एक मिटिंग का आयोजन किया गया । मिटिंग की अध्यक्षता श्री मती अनुराधा सिन्हा जी के द्वारा की गयी । मीटिंग में अटल संगठन के द्वारा यह तय किया गया कि 25/12/20 को शिव मन्दिर पार्क शेखूपुरा कालोनी अलीगंज लखनऊ मे दोपहर 12 बजे हमारे मार्गदर्शक अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्मजंयन्ती पर सादर श्रद्धांजलि व माला अर्पण किया जायेगा । जिसमें सभी पदाधिकारियों का आना अनिवार्य है । माला अर्पण करने के बाद संगठन की तरफ से 150 किलोग्राम खाद्य सामग्री का बितरण अनाथालय और विधवा आश्रम पर किया जायेगा । जिसमें सभी प्रकार की सामाग्री होगी जैसे कि आटा,चावल,दाल अरहर,रिफाइंड,चीनी,नमक,मसाला,आलू,प्याज,टमाटर,गोभी इत्यादि । मीटिंग में उपस्थित अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजेन्द्रर पान्डे य,श्री प्रदीप कुमार तिवारी प्रदेश महामंत्री ,श्री मती अनुराधा सिन्हा जी प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा,श्री मती नीतू गुप्ता जी प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा,श्री मती रीना गुप्ता जी,श्री मती किरन सिंह जी,श्री राकेश मिश्रा जी (पार्षद व प्रदेश उपाध्यक्ष),श्री बेद प्रकाश सिंह ज(एडवोकेट),श्री जितेन्द्र सिंह जी (एडवोकेट),श्री दिनेश कुमार मिश्रा जी (एडवोकेट),श्री कृष्ण प्रताप सिंह राणा (एडवोकेट),श्री गुडडू मिश्रा जी,श्री अकेश शुक्ला जी,श्री राजेश शुक्ला जी लखनऊ कोषाध्यक्ष ,श्री अन्नू श्रीवास्तव जी लखनऊ मिडिया प्रभारी,श्री जगमोहन तिवारी जी,श्री मनीष यादव जी,श्री महेश राठौर जी,श्री ज्ञानेन्द्र अवस्थी जी,व अन्य सदस्यगण
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.