उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल उत्तरप्रदेश के संयोजन में आयोजित पूरे प्रदेश के युवक व महिला मंगल दल के चयनित पांच मंगल दल को प्रोत्साहन सामग्री सौंपकर जनपद में प्रोत्साहन सामग्री उपलब्ध कराने का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जनपद अम्बेडकर नगर के एनआईसी सेंटर से जनपद के चयनित युवक/महिला मंगल दल को प्रोत्साहन सामग्री टाण्डा विधायक संजू देवी, आलापुर विधायक अनीता कमल, जिलाधिकारी राकेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0के0 चौरसिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप, जिला यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर बोलती हुई विधायक संजू देवी ने कहा कि युवा ही समाज के भविष्य हैं, प्रोत्साहन सामग्री इनके मनोबल को बढ़ाने में मददगार होगा। आलापुर विधायक अनीता कमल ने प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम की सराहना किया। जिलाधिकारी राकेश मिश्र ने युवाओं का हौसला बढ़ाया और कहा की युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में खर्च करें। मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनपद के सभी तहसील से चयनित एक-एक मंगल दल के प्रतिनिधि जिससे जुड़े श्वेता, सुमेधा, सोनम, सिन्धुजा, प्रशांत, प्रवीण, विशाल, रिंकू, दिलीप, गोपाल कृष्ण को आज प्रोत्साहन सामग्री उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से , पन्तलाल, सूर्यनाथ, अमरजीत, रामदास, राम तीरथ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट -पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल
You must be logged in to post a comment.