सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती मनाई

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र में सावित्री फूले की 190 वीं जयंती मनाई छीपाबडोद फूले ब्रिगेड अध्यक्ष कमलेश सुमन ने बताया है कि माली समाज द्बारा सावित्री फूले की 190 वीं जयंती मनाई गई, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध पुरूषोत्तम लाल सुमन द्बारा की गई,एवं धनराज सुमन द्बारा सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर यह बताया है कि सावित्रीबाई फूले जीवन पर्यन्त महिलाओं की शिक्षा अधिकार व समाज के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली महान समाज सेविका,व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,मराठी कवयित्री थी जिन्हें आज हम शत शत नमन करते है, इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल सुमन, जितेन्द्र कुशवाह कन्हैया लाल, धनराज, द्बारकालाल, भेरुलाल, रामचंद्र वरिष्ठ अध्यापक, रामचरण ललित राजेन्द्र, सुनिल हरिबल्लभ कुशवाह महेंद्र, रवि, सुरेश, ओर भी आदि उपस्थित थें अंत में सभी का आभार एडवोकेट मूलचन्द सुमन द्बारा किया गया है।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद