कार और स्कूली बस की भीषण टक्कर कार चालक की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर-सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर सई नदी पर बना बरगुदर पुल पर शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल बस व कार की आमने – सामने की टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य व स्कूल की चार छात्राये भी घायल हो गई। मृत चालक का शव गाड़ी में बुरी तरह से फस गया जिसे निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डा. भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज यादवगंज की स्कूल बस छात्राओं को लेकर लाला बाजार की तरफ से स्कूल आ रही थी कि बरगुदरपुल पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक कार दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर मे स्कूल कार से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक शिव प्रकाश शर्मा द्विवेदी नगर रायबरेली का निवासी बताया जा रहा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार घायल दो लोगो को व बस में सवार चार छात्राओ को इलाज हेतु स्कूल के लोग मौके पर पहुंचकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई। थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी मौक़े पर उपस्थित रहे कागज़ी कारवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को सुचित कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला