उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जलालपुर (जौनपुर)धराव गांव में किसानों की एक सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि किसान सभी के लिए अन्न उपजाता है किसी से कोई भेद भाव नही रखता है पर वर्तमान सरकार किसानों को इस भीषण ठंड में मरने के लिए छोड़ दिया है।जिसके परिणाम स्वरूप आज 50 किसानों से ज्यादा मृत्यु को प्राप्त हो चुके है। यह बात सिद्ध करने के लिए काफी है कि सरकार को किसानों की जरा भी फिक्र नही है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न दलों ने आस्था रखने वाले कुछ लोगो ने सपा में अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया । प्रदेश सचिव इंदु प्रकाश पमपम ने सभी का स्वागत किया कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य मख्खन यादव रमेश शनि विधान सभा अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह, लालबहादुर पाल, प्रदीप वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.