जिलाधिकारी ने पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र मंडी परिषद कर्वी का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र मंडी परिषद कर्वी तथा शिवरामपुर व विपणन विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र मंडी परिषद कर्वी का औचक निरीक्षण किया।

विपणन विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र मंडी परिषद कर्वी के केंद्र प्रभारी इसरार अहमद ने बताया कि 2 नवंबर 2020 से अभी तक 280 कृषकों का धान क्रय किया गया है जिसमें कुल 14 449 कुंतल खरीद हुई है तथा 97 17 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है और 275 किसको का ऑनलाइन भुगतान भी किया गया है।केंद्र में विद्युत की समस्या बताई जिस पर जिलाधिकारी ने मंडी सचिव कर्वी को निर्देश दिए कि तत्काल विद्युत व्यवस्था कराई जाए जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि रजिस्टर भी अपडेट करें ऑनलाइन सूची के अलावा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए आप लोग यह विशेष ध्यान दें। तत्पश्चात पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र कर्वी के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी बाबूराम ने बताया कि अभी तक 138 किसानों का धान खरीद हुई है जिसमें से 80 कृषकों का भुगतान करा दिया गया है 5 923 कुल खरीद हुई है जिसमें 3286 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है।इसी प्रकार धान क्रय केंद्र शिवरामपुर में केंद्र प्रभारी साकेत श्रीवास्तव ने बताया कि आज तक कुल 120 किसानों का धान खरीदा गया है जिसमें से 90 किसानों का भुगतान किया जा चुका है अभी तक 6246 कुंतल की खरीद हुई है। बोरा की समस्या थी जो आज 500 बोरा प्राप्त हुए हैं आज दो किसानों की खरीद कराई गई है। निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा भी बोरा की समस्या बताई जिस पर जिलाधिकारी ने पीसी एफ व जिला विपणन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल सभी क्रय केंद्रों पर बोरा की व्यवस्था करा दी जाए तथा मंडी कर्वी के दोनों धान क्रय केन्द्रों पर दो-दो तौल के कांटे लगाए जाए।
उन्होंने धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान किसानों से समस्याओं के बारे में भी जानकारी की। जिसमें किसानों द्वारा बताया गया की मंडी परिषद कर्वी के धान क्रय केंद्रों में अधिक भीड़ होने के कारण किसानों के धान की तुलाई समय से नहीं हो पा रही है इस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों को टोकन देते हैं उसके तौल पहले कराएं तथा जो किसान बिना टोकन के आ जाते हैं तो उन्हें अलग से टोकन जारी कर खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
धान क्रय केंद्र शिवरामपुर के निरीक्षण के दौरान वहां पर धान की खरीद होते हुए न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल केंद्र प्रभारी शिवरामपुर साकेत श्रीवास्तव को निलंबित किया जाए साथ ही साथ धान क्रय केंद्रों का अच्छी प्रकार से सुपर विजन न करने पर जिला प्रबंधक पीसी एफ निर्मल कुमार एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव,सहायक निबंधक सहकारी समितियां श्री नरेंद्र सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने तथा तीनों क्रय केंद्रों पर नामित नोडल अधिकारी भी मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए जिनके विरुद्ध कठोर चेतावनी जारी करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरि, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक पीसी एफ निर्मल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट