अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम स्मैक सहित दो तस्करों को छीपाबड़ौद पुलिस ने दबोचा छीपाबड़ौद पुलिस थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बारा विनीत कुमार बंसल द्वारा अवैध कार्यो जुआ सट्टा, अवैध शराब बिक्री , अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान के आदेश की पालना मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के निकटतम सुपरविजन मे श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ओमेन्द सिंह द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना मे मन रामस्वरूप थानाधिकारी थाना छिपाबड़ौद मय जाप्ता श्री सन्तोष कुमार हैड कानि0 1044, श्री आसुराम कानि0 802, श्री मुकेश कानि. 1034, श्री किशोर कानि 51, श्री विक्रम कानि 232 ने दौराने गस्त दिनाक 09.01.2021 को काजलिया रोड छीपाबड़ौद बारा से ललित कुमार पुत्र राधेश्याम जाति खटीक उम्र 30 साल निवासी हाट मोहल्ला छीपाबड़ौद थाना छीपाबड़ौद बारा को अवैध मादक पदार्थ 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त कर मुल्जिम ललित खटीक के खिलाफ प्रकरण संख्या 19/2021धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया तथा दिनांक 10.01.2021 को मन थानाधिकारी ने मय जाप्ता श्रीमय जाप्ता श्री सन्तोष कुमार हैड कानि0 1044, श्री मुकेश कानि. 1034, श्री आनंद कानि 1231,श्री कंवरपाल कानि 1317, श्री विक्रम कानि 232 ने दौराने गस्त पिथपुर घाटी से सत्यनारायण उर्फ सत्तू पुत्र धन्ना लाल जाति मीणा उम्र 24 साल निवासी मानपुरा थाना हरनावदाशाहजी बारा को अवैध मादक पदार्थ 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर प्रकरण संख्या 22/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार शुदा मुल्जिम ललित और सत्यनारायण उर्फ सत्तू से मादक पदार्थो की तस्करी के सम्बंध में गहन अनुसंधान जारी है।

*नाम मुलजिम*
1.ललित कुमार पुत्र राधेश्याम
जाति खटीक उम्र 30 साल
निवासी हाट मोहल्ला
छीपाबड़ौद थाना छीपाबड़ौद
बारा
2.सत्यनारायण उर्फ सत्तू पुत्र
धन्ना लाल जाति मीणा उम्र 24
साल निवासी मानपुरा थाना
हरनावदाशाहजी बारा

*थाना टीम*
1. रामस्वरुप उ0नि0
थानाधिकारी
2. श्री सन्तोष कुमार हैडकानि0
1044
3. श्री मुकेश कानि 1034
4. श्री आशूराम कानि0 802
5. श्री कवरपाल कानि 1317
6. श्री किशोर कानि 51
7. श्री आनन्द कानि0 1231
8. श्री विक्रम कानि 232।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद