उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। रावतपुर के रोशन नगर स्थित श्री उजागेश्वर महाराज शिव मंदिर में मंगलवार को गणपति बप्पा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने जमकर उत्सव मनाया। मंदिर परिसर में बप्पा के विराजमान होते ही जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। समिति के सदस्यों ने आतिशबाजी कर विघ्नहर्ता का भव्य स्वागत किया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया। भक्तों ने सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। बप्पा के प्रथम दर्शन के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा।आयोजक शिव श्रीवास्तव ने कहा कि गणपति बप्पा का आगमन सभी के जीवन में मंगल और सुख-समृद्धि लेकर आए, यही कामना है। उत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान एडवोकेट अनुज मिश्रा, गगन बाजपेई, एडवोकेट मोहित दुबे, सुमित श्रीवास्तव, अनु श्रीवास्तव, रोमी वर्मा, छोटू वर्मा, अंकित, सनी पटेल, पवन मिश्रा, कुणाल पाल, शुभम राजपूत, राहुल, अखिलेश कुमार, सनी गुप्ता और कान्हा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर