उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि ) वाराणसी
वाराणसी। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश वाराणसी इकाई, काशी द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी नवम्बर 2021 दिन मंगलवार अपरान्ह 3.00 बजे दी बनारस बार एसोसिएशन पुस्तकालय वाराणसी में पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस
कार्यक्रम किया गया I संगरक्षकगण विजय शंकर रस्तोगी,राजेंद्र पांडेय व राकेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्र बनारस बार अध्यक्ष विनोद पांडेय जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरूआत की कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों, व अधिवक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्चन किया I श्री पांडेय जी ने अपने प्रेरक शैली में युवाओं का उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम का संचालन किया महामंत्री सत्येन्द्र सिन्हा ने I स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं कृतित्व का वर्णन राजेश मिश्र ने किया I स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक होने का कथन पर विवेकानंद उपाध्याय ने उद्बोधन किया I श्री अशोक कुमार ने पूज्य स्वामी जी के जीवन में घटित शिकागो सम्मेलन के वृतान्त को विस्तृत रूप से बतालाया, कार्यक्रम के संयोजक विकास वर्मा जी थे, अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार राय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अतिथिगण का आभार भी प्रकट किया,
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुराग द्विवेदी, अवनीश त्रिपाठी, मुरली सिंह, प्रह्ललाद तिवारी, कुँवर बहादुर, संतोष सिंह, आशीष सेठ, शिवानन्द सिंह, शशिकांत द्विवेदी, अश्वनी राय, सुरेश बहादुर,विवेक कुमार,मनोज कुमार,सुनील रस्तोगी आदि अधिवक्तागण भी उपस्थित थे
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.