*** तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ जैमर गाड़ी न फंसे काट दिया गया पीपल का पुराना पेड़ ***

*** तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ जैमर गाड़ी न फंसे काट दिया गया पीपल का पुराना पेड़ ***

— मंच हैलीपैड का कार्य लगभग पूरा

शाहजहांपुर। रोजा बनतारा में स्थित विनोबा सेवा आश्रम के स्थापना दिवस पर 18 जनवरी को राज्यपाल के आने की तैयारियां जोरो पर चल रही है। मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने का आदेश अधीनस्थों को दिये। कालेज परिसर में मंच का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जबकि हैलीपैड का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। हैलीपैड स्थल की आगे की बाउंडरी को गिरा दिया गया है साथ ही हैलीपैड के आसपास के पेड़ो की कटाई शुरू कर दी गई है। हैलीपैड से मंच तक जाने राज्यपाल के काफिले में जैमर न फंसे इसके लिए सड़क के दोनों ओर पेड़ो को काटा जा रहा है। यहां तक कि पुराने पीपल के पेड़ को काट दिया गया है। आश्रम के इंटर कालेज के अंदर पेड़ो का रंग रोगन पूर्ण कर लिया गया है। साफ सफाई का भी काम किया जा रहा। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा शर्मा जिला विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के साथ मंच सभा कक्ष गौशाला त्रिमाता उपासना स्थल व हैलीपैड स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि रविवार को सुबह से ही बीस सफाई कर्मी को लगाकर सफाई व्यवस्था कराई जाए। पूरे परिसर में प्लास्टिक व पौलिथीन नहीं मिलनी चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहांपुर