दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर।

*सभी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित*
*युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 विभाग द्वारा किया गया आयोजन*

युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 विभाग द्वारा दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन एकलव्य स्टेडियम में किया गया।
दूसरे दिन के समापन कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू, विशिष्ट अतिथि के रूप में अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता एवं पूर्व विधायक त्रिवेनीराम जी उपस्थित रहे।
समापन समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि श्याम बाबू गुप्ता ने कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया।
इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में कार्यरत 82 युवक/महिला मंगल दल के सदस्यों को विभाग द्वारा खेल सामग्री भी वितरित किया गया। इसके अलावा दो दिनों तक चले जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र, पुरस्कार व मेडल प्रदान कर नवोदित खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया। प्रमाण-पत्र व सम्मान पाकर खिलाड़ी मुदित दिखे।

कल देर शाम तक चले खेल कार्यक्रम में जिन प्रतिभागियों ने स्थान बनाया-
1-गोला क्षेपण (बालक) प्रतियोगिता में-जितेन्द्र मौर्य अकबरपुर-प्रथम स्थान, हरीश यादव जहांगीरगंज-द्वितीय स्थान, अहमर बेग टाण्डा तृतीय स्थान
गोला क्षेपण (बालिका) प्रतियोगिता में-रीना पांडेय टाण्डा-प्रथम स्थान, प्रिया टाण्डा-द्वितीय स्थान, दीपिका वर्मा टाण्डा-तृतीय स्थान
2-दौड़ बालक 1500 मीटर में-विकास वर्मा जहाँगीरगंज-प्रथम स्थान, कुलदीप यादव टाण्डा-द्वितीय स्थान, दुर्गेश राठौर टाण्डा-तृतीय स्थान
3-कुश्ती (50 किलो बालक वर्ग) नसर अहमद बेग-टाण्डा प्रथम स्थान, वहलोल अहमद बेग-टाण्डा द्वितीय स्थान
कुश्ती (58 किलो बालक वर्ग) सादाब अहमद बेग-टाण्डा प्रथम स्थान, अब्दुल्लाह बेग-टाण्डा द्वितीय स्थान
कुश्ती (69 किलो बालक वर्ग) अमजद बेग-टाण्डा प्रथम स्थान, हरीश यादव-जहाँगीरगंज द्वितीय स्थान
कुश्ती (74 किलो बालक वर्ग) महबूब अहमद बेग-टाण्डा प्रथम स्थान, सफाउद्दीन बेग-टाण्डा द्वितीय स्थान
4-वॉलीबॉल बालक वर्ग का फाइनल खेल कटेहरी व भीटी के मध्य हुआ जिसमें कटेहरी विजयी रहा।
बॉलीबाल बालिका वर्ग का फाइनल टाण्डा व कटेहरी के मध्य हुआ जिसमें टाण्डा विजयी रहा।
5-दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग-विशाल यादव-कटेहरी प्रथम स्थान, आलोक सिंह-अकबरपुर द्वितीय स्थान, अभिषेक यादव-कटेहरी तृतीय स्थान
6-वेटलिफ्टिंग (बालक वर्ग) में जितेंद्र मौर्य-अकबरपुर प्रथम स्थान, मूलचंद्र-अकबरपुर द्वितीय स्थान, रवि रामनगर तृतीय स्थान
इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद
निर्णायक की भूमिका मोहम्मद हसन, सुरेंद्र यादव, रामकेश मौर्य, गंगाराम यादव, राधेश्याम वर्मा, अमितेश सिंह ने निभाई।
कार्यक्रम के दौरान तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ एवं यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने संयुक्त रूप से संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0के0 चौरासिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी अखण्ड प्रताप, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्र, मुकर्रम खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, सुरेशचन्द्र गुप्ता, पन्तलाल, सूर्यनाथ, रामदास मौर्य, दिलीप, मंगेश मन, रजत मौर्य, अमरजीत, सुमेधा गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर।