राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद,विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-अम्बेड़कर नगर की जिला स्तरीय दो दिवसीय ऑनलाइन परियोजना प्रस्तुतिकरण के आज दूसरे दिन 19/01/2021 को मुख्य विषय *”सतत जीवन के लिए विज्ञान*” विषय पर अपने पांच उपविषय के साथ प्रारम्भ की गयी।
🔴🟠🟡 सर्वप्रथम कार्यकम संचालक जिला समन्वयक *श्री नीरज यादव जी**ने इस कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की और जूनियर वर्ग के आज के प्रेजेंटेशन के बारे में बताया तथा पूर्व जिला समन्वयक *श्री प्रवीण गुप्ता* रा०बा०वि०कांग्रेस एवं यूथ आइकन अम्बेड़कर नगर के प्रेरक उदबोधन से शुरुआत की गयी।
🔴🟠🟡तदुपरांत आज के विशिष्ट अतिथि *डॉ चन्द्र मोहन नौटियाल*(वैज्ञानिक एवं परामर्शदाता इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी नई दिल्ली)ने रा०बा०वि०कांग्रेस के मूल उद्देश्य को वायरस कैसे कार्य करता है जैसे उदाहरणों द्वारा बाल वैज्ञानिक अपना कार्य कैसे करें, अपनी सोंच को सांस्कृतिक और धार्मिक रखते हुए भी वैज्ञानिक सोंच को कैसे बढ़ावा दें, अंधविश्वासों को कैसे दूर करें, वैज्ञानिक सोंच से मानवजीवन को कैसे सरल बनाएं,अपनी जिज्ञासा को कैसे बढ़ाएं और इस जिज्ञासा को पोषित करते हुए किस प्रकार अपनी वैज्ञानिक सोंच को आगे बढ़ा सकते हैं को बहुत ही रोचक उदाहरणों के द्वारा विस्तृत तरीके से बताया और बाल वैज्ञानिकों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया और पर्यावरण को बचाने का संस्कार बाल वैज्ञानिक हमेशा अपनी सोंच में रखें जैसी बातों को भी रेखांकित किया।
🔴🟡🟠 इसके बाद आज के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अम्बेड़कर नगर *विनोद कुमार सिंह* सर् के प्रतिनिधि के रूप में उप जिला विद्यालय निरीक्षक *डॉ तारा वर्मा* जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला आयोजन समिति का धन्यवाद दिया।
🔴🟠🟡 आज के ऑनलाइन प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण में सर्वप्रथम GGIC कुर्की बाजार की बाल वैज्ञानिक शालिनी भारती ने छाया देवी के निर्देशन में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।
🔴🟠🟢इसके बाद जिले के नामांकित सभी स्कूलों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के निर्देशन में एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां हिन्दी और अंग्रेजी में दी जो कि आज के उपविषय-
1- *सतत जीवन हेतु पारितंत्र* !
2- *सतत जीवन हेतु उचित प्रौद्योगिकी*!
3- *सतत जीवन हेतु समाजिक नवाचार*!
4- *सतत जीवन हेतु विकास,मॉडलिंग एवं योजना बनाना*!
5- *सतत जीवन हेतु पारम्परिक ज्ञान प्रणाली* पर आधारित था।
🟠🔴🟡 आज के कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में *श्री सुशीलकांत दूबे जी, श्री सत्य प्रकाश आर्य, श्याम मोहन जी, श्री विवेक जायसवाल जी, और डॉ बजरंगी यादव जी* ने बाल वैज्ञानिकों से प्रश्न पूछकर उनका मूल्यांकन भी किया गया और उचित मार्गदर्शन भी दिया।
🟠🟡🔴 आज के कार्यक्रम का यूट्यूब लाइव सेशन डायट आलापुर अम्बेड़कर नगर के चैनल पर किया गया जिसमें जिले के नामांकित लगभग समस्त स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
🔴🟡🟠कार्यक्रम के अन्त में जिला समन्वयक अकादमिक *श्री निरंजन लाल और जिला समन्वयक रा०बा०वि०कांग्रेस० नीरज यादव* ने आज के कार्यक्रम में जुड़े सभी बाल वैज्ञानिकों,शिक्षकों,मार्गदर्शक शिक्षकों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
🔴🟠🟡आज के कार्यक्रम के संरक्षक *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेड़कर नगर श्री अतुल कुमार सिंह जी और जिला विद्यालय निरीक्षक अम्बेड़करनगर श्री विनोद सिंह* जी थे।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला आयोजन समिति में *श्री अनिल कुमार जी,श्री विजयचन्द सर, श्री विवेक वर्मा जी और तकनीकी सहयोग *श्री सर्वजीत सिंह सर् , श्रीमती श्वेता सिंह मैम,श्री रवि प्रकाश चौधरी सर्,श्री मयंक कुमार गुप्ता सर् ने दिया और आज के कार्यक्रम की रिपोर्टिंग *श्याम सिंगार यादव* जी ने किया।
कार्यक्रम में डा. विद्यासागर (कृषि वैज्ञानिक )ने बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया। डा. रामकुमार वर्मा, राम मिलन गुप्ता आदि शिक्षकों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट -विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.