***वित्त मंत्री ने नवनिर्मित इंटरलाकिगं रोड का लोकार्पण किया***

दैनिक कर्म भूमि (उत्तर प्रदेश) शाहजहांपुर।- वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा श्यामतगंज गौटिया काजीपुर रोड एवं अशोक बिहार कॉलोनी में नगर निगम के द्वारा बनवाये गये नवनिर्मित इंटरलाकिगं रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के समय मंत्री द्वारा उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नगर निगम को देश में प्रथम स्थान पर लाने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर वोटिंग करने की अपील की गई। नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में सिटीजन फीडबैक देने हेतु जन सामान्य की भागीदारी बढ़ाने हेतु कार्यक्रम में कैनौपी लगाकर नागरिकों को किया गया जागरूक एवं नगर निगम शाहजहाँपुर को देश में स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में प्रथम स्थान पर लाने के लिये लगभग 150 नागरिकों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग कर वोटिंग की गई। लोकार्पण के समय मंत्री जी के साथ नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा, उप नगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे, मुख्य अभियंता सिविल दिनेश चन्द्र सचान, महाप्रबंधक जल वी.एन. द्विवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. गौतम, समस्त सफाई एवं खादय निरीक्षक पवन कुमार एवं महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व सभासद छंगेलाल राठौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहांपुर