* उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)बेहट(सहारनपुर)*
राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बेहट तहसील में कस्बे के मोहल्ला सड़कपार निवासी बीएड की छात्रा इंशा को एक दिन का मजिस्ट्रेट बनाया गया। इस दौरान एक दिन

की “मजिस्ट्रेट इंशा” ने आम जन की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के आदेश दिए। इस दौरान छात्रा इंशा ने कहा कि लड़कियां किसी से कम नही होती। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बेटों के साथ साथ बेटियों को भी हायर एजुकेशन दिलानी चाहिए ताकि वे भी शासनिक-प्रशासनिक बॉडी का हिस्सा बनकर मुल्क की खिदमत कर सके। इस मौके पर तहसीलदार बेहट कमलेश कुमार, लेखपाल गुलनवाज़ खान, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
*रिपोर्ट:- नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य सहारनपुर उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.