भारतीय किसान मजदूर यूनियन की बैठक संपन्न हुई

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद 9521669762 भारतीय किसान मजदूर यूनिट( सिंघानिया) ब्लॉक छिपाबड़ोद की बैठक निजी आवास पर आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विद्यासागर बैरागी का प्रथम बार छीपाबड़ौद आगमन पर इंसाफ अली सामाजिक कार्यकर्ता ने किया भव्य स्वागत। बैठक में सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष विद्यासागर बैरागी ने भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया)के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रफीक मोहम्मद पुत्र रमजान शाह को नियुक्त किया गया और जल्द ही ब्लॉक की कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। साथ भी आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप संगठन की नीतियों को आम-जन तक पहुंचाने एवं संगठन का विस्तार करने में सहयोग करेंगे।इनकी नियुक्ति पर जितेंद्र मेहरा, बिट्टू, अब्दुल हादी खान, शरीफ खान,जगदीश, बनवारी सेन, शाहिद अली जगदीश बैरागी, नाजिम खान, ओमप्रकाश बैरागी, रामदयाल बैरागी, बनवारी राठौर,हरिशंकर सुमन,अब्दुल रहमान,आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद