राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद पुलिस थाने के जांबाज सिपाहियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ 35 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा सहित हरियाणा के दो तस्करों को छीपाबड़ौद पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार छीपाबड़ौद पुलिस थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बारा विनीत बंसल द्वारा अवैध कार्यो जुआ सट्टा, अवैध शराब बिक्री , अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान की पालना मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के निकटतम सुपरविसन मे श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ओमेन्द सिंह द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना मे मन रामस्वरूप थानाधिकारी थाना छिपाबड़ौद मय जाप्ता श्री सन्तोष कुमार हैडकानि0 1044 ,श्री मुकेश कानि0 1034,श्री आनन्द कानि01237,श्री बांकेबिहारी कानि 27 ने दौराने गस्त इलाका पीथपुर घाटी के पास कोलुखेडा कच्चे रास्ते से अवैध मादक पदार्थ अफ़ीम डोडा चूरा के अंतर्राज्यीय तस्कर संदीपसिंह पुत्र बलविंदर सिंह जाति सिक्ख उम्र 28 साल निवासी मंडवाल पुलिस थाना राजोंद जिला कैथल हरियाणा और सतपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह जाति सिक्ख उम्र 32 साल निवासी मंडवाल पुलिस थाना राजोंद जिला कैथल हरियाणा को अवैध मादक पदार्थ 35 किग्रा0 अफ़ीम डोडा चूरा को मोटर साईकिल के नम्बर प्लेट बदलकर परिवहन करते हुए गिरफ़्तार किया l मुलजिमान संदीप सिंह और सतपाल सिंह के क़ब्ज़े से साबुत व पिसा हुआ कुल 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफ़ीम डोडा चूरा मोटर साइकिल की एक हरियाणा नम्बर की फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट और अवैध मादक पदार्थ अफ़ीम डोडा चुरा परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जप्तकर प्रकरण संख्या 54/2021 धारा 8/15 NDPS ACT व धारा 420 467,468,471 IPC मे दर्ज किया जाकर मादक पदार्थो की तस्करी मे संलिप्त अन्य मुल्जिमान व गिरोह के सम्बन्ध मे गहन अनुसन्धान जारी है।
*नाम मुलजिम* संदीपसिंह पुत्र बलविंदर सिंह जाति सिक्ख उम्र 28 साल निवासी मंडवाल पुलिस थाना राजोंद जिला कैथल हरियाणा सतपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह जाति सिक्ख उम्र 32 साल निवासी मंडवाल पुलिस थाना राजोंद जिला कैथल हरियाणा *टीम थाना* रामस्वरूप मीणा थानाधिकारी थाना छीपाबड़ौद सन्तोष कुमार हैड कांस्टेबल मुकेश कानिस्टेबल आनन्द कानिस्टेबल बाँकेबिहारी कानिस्टेबल
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.