उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) लालगंज रायबरेली केएमसीएफ भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल ने आज के बजट को केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपनो से ज्यादा कुछ नही है, बजट में वेतनभोगी कर्मचारियों व आमजनता को आयकर टैक्स छूट में कोई राहत नही दी गयी, दूसरी तरफ पेट्रोलियम पर सरचार्ज लगाकर मंहगाई बढ़ाने का काम किया गया। बजट से पूर्व में पीएम व रेलमंत्री ने एक तरफ रेलवे के कार्यो की जमकर तारीफ की,वही दूसरी तरफ रेलवे, डिफेंस, बीपीसीएल, एयरपोर्ट सहित सभी सार्वजनिक उद्योगों के निजीकरण व डिसइन्वेस्टमेंट की बात की जा रही है। दूसरी तरफ निजी ट्रेनों के संचालन व PPP मॉडल की बात भी किया गया। रोजगार व लाखो खाली सरकारी पदों को भरने की बात नही की गयी, जिससे मज़दूर संगठनों के साथ ही युवाओ व आमजनता के लिए भी यह बजट निराशापूर्ण रहा।
रिपोर्ट चीफ ब्यूरो सर्वेश कुमार मौर्य रायबरेली उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.