उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,02 फरवरी 2021 आस्था नाट्य कला रंगमण्डल समिति, लखनऊ के तीन दिवसीय नाट्य समारोह के अन्तर्गत प्रथम संध्या में आस्था नाट्य कला रंगमण्डल समिति के बैनर तले पद्रमश्री स्व० के०पी० सक्सेना द्वारा लिखित नाट्क ”गज फुट, इंच” का नाट्य मंचन निर्देशक अनुपम बिसारिया के निर्देशन में बाल्मीकि रंगशाला, उ०प्र० संगीत नाट्क अकादमी गोमती नगर में भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय (संस्कृति विभाग) नई दिल्ली के सहयोग से मंचित किया गया। कथानक के अनुसार यह दो कपड़े के व्यापारियों की कहानी है। जिसमें पोखरमल का लड़का टिल्लू है। जो निहायत ही सीधा साधा लड़का है। दुनियादारी से दूर सिर्फ अपने धन्धे में रमा हर समय ढ़ब यानि फायदा बनाने में लगा रहता है। वही जुगनी सांईदास की लड़की है। जो कालेज तक पढ़ी लिखी है। दोनो का विवाह तय होता है, पर उससे पहले दोनो के माता-पिता तय करते है कि दोनो टिल्लू और जुगनी पार्क में बैठकर आपस में बातचीत तय कर लें, एक दूसरे को समझ बूझ ले,,,,, बात यही से शुरू होती है हास्य जनक परिस्थितियाँ और परिणाम क्या होता है, यही है गज फुट इंच,,, इस नाटक में प्रमुख सात पात्र है जिनके चरित्रों की रूप रेखाएं हास्य नाटक के अनूरूप पूरी तरह स्पष्ट और साफ है। मंच पर पोखर मल की भूमिका में अनुपम बिसारिया, पोखर मल की पत्नी की भूमिका में अनीता वर्मा, सांईदास की भूमिका में राजेश मिश्रा, टिल्लू की भूमिका में सुनील दीक्षित ‘सोनू‘, जुगनी की भूमिका में करिश्मा सक्सेना, गुल्लो की भूमिका में मानसी जायसवाल एवं युवक की भूमिका में आशुतोष जायसवाल ने बेहतरीन अभिनय किया। मंच परे प्रकाश, देवाशीष मिश्रा, संगीत स्वपनिल अग्रवाल,राहुल, सेट दीपक राज, रूप सज्जा झरना श्रीवास्तव,अंशिका क्रियेशान, कार्यशाला निर्देशन रत्ना अग्रवाल, सम्पूर्ण परिकल्पना एवं निर्देशन अनुपम बिसारिया का था।
रिपोर्ट सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.