चौकी प्रभारी शिवरामपुर ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अजीत कुमार सिंह चौकी प्रभारी शिवरामपुर तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 46/21 धारा 323/304/504 भादवि के वांछित अभियुक्त शिवबरन रैदास पुत्र सन्ना रैदास निवासी ग्राम पुरवा तरौंहा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. अजीत कुमार सिंह चौकी प्रभारी शिवरामपुर
2. आरक्षी अरविन्द कुमार

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट