मंजू शर्मा को राजीव ब्रिगेड महिला प्रकोष्ठ में जिलाअध्यक्ष नियुक्त होने पर जताई खुशी

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद कांग्रेस के मनोज कुमार जारवाल ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि मंजू शर्मा राजीव ब्रिगेड महिला प्रकोष्ठ में बारां जिलाध्यक्ष नियुक्त राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड महिला प्रकोष्ट कॉन्ग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सुहालका ने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांदमल साहू, एवं राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती की सहमति से राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी बिग्रेड महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस में बारा जिला अध्यक्ष के पद पर कवाई सालपुरा की मंजू शर्मा को नियुक्त किया है।सुहालका ने बताया मंजू शर्मा कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता हैं पूर्व में जिला परिषद सदस्य रही हैं जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है, उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के हाथ मजबूत करने एवं कांग्रेस की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने साथ ही कांग्रेस सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों को गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।सुहालका ने मंजू शर्मा को बंदर दिवस के अंदर अंदर कार्यकारिणी गठित करने की निर्देश दिए इनकी नियुक्ति से सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है इनके बनने से संगठन को बारां जिले में काफी मजबूती मिलेगी सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सुहालका का आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद