डीएम अमेठी से बृजेश सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग पीड़ित परिवार की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अमेठी,03 फरवरी 2021 संग्रामपुर थाना के गांव पूरे भुलई मजरे संग्रामपुर में 28 जनवरी 2021 की रात को बयालीस वर्षीय भाजपा नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। और शव जायस रजबाहा के किनारे पताऊ के पुरवा मजरे संग्रामपुर के समीप 29 जनवरी 2021 को लोगों ने दिन के नौ बजे देखा और शोर मचाने की खबर पुलिस को मिली। घटनास्थल पर बाईक भी लाश के करीब खडी थी। घटना की पुलिस संग्रामपुर थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने हमराही के साथ निरीक्षण किया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के पहले मृत्तक के परिजनों ने हंगामा किया कि जब तक पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह नहीं आएंगे। तब तक पोस्ट मार्टम शव का नहीं करवायेगे। पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दया राम सरोज को घटनास्थल पर भेजा। जिनसे मृत्तक के भाई कमला कान्त उर्फ कमलेश सिंह ने नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीड़ित परिवार के तहरीर पर कथित अभियुक्त शिवांग उर्फ शिवा सिंह पुत्र इन्द्र प्रताप सिंह, इन्द्र प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह एवं इन्द्र प्रकाश सिंह पुत्रगण माता बक्श सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र धर्म पाल सिंह के खिलाफ थाना संग्रामपुर में भादवि की धारा 302, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शव के पोस्ट मार्टम के परिजनों ने कथित अभियुक्तों के गिरफ्तारी पर आड गये। थाना संग्रामपुर पुलिस प्रभारी प्रेम पाल सिंह के हाथ पांव फूल गए। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का पुलिस उप निरीक्षक महेंद्र सचान को बृजेश सिंह हत्याकांड के बाद निलंबित पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने कर दिया था। इस कार्यवाही का पीड़ित परिवार के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। पीड़ित परिवार ने शव के अन्तिम संस्कार तभी करेंगे। जब अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं बस्त्र मंत्रालय भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी और जिला अधिकारी अमेठी अरूण कुमार आयेगें। इसी तीन मांगे और रख दिया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाय। परिवार की सुरक्षा, आर्थिक मदद की बात उठी।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली