उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अमेठी,03 फरवरी 2021 कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अंतिम बैठक न्याय पंचायत गुन्नौर के मठा भुसुन्डा गाँव में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन को खड़ा करता है। वही संगठन की रीढ़ होता है। विश्वास है कि आने वाले 2022 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में हम निश्चित ही सफल होंगे और जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत दूर से दिखाई देगी।कांग्रेस नेता राजकुमार यादव ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है सबका भविष्य कांग्रेस ही है,गांव के हर बूथ तक पार्टी को मजबूत करे और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाए। जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिला और शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।इस मौके पर रामदत्त यादव,कुलवंत सिंह,जय बहादुर यादव,श्याम लाल मौर्य,विकास यादव,खदेरू राम,आशीष यादव,रमेश मौर्या सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.