उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।धर्म नगरी में आगामी माघ मास की मौनी अमावस्या की तैयारियों के संबंध में जनपद के जिला अधिकारी शेषमणि पांडे द्वारा किए गए निर्देश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी सदर कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग में रास्ते को अतिक्रमण करके लगाए दुकानों की दुकानों को हटवाया गया तथा उन्हें चेतावनी दी गयी कि दुबारा परिक्रमा मार्ग में दुकान लगाने पर आपके साथ कड़ी कार्यवाही की जा सकती है ।वहीं कुछ दुकानदारों के यहां अवैध पॉलीथिन व गुटखा बरामद होने पर अधिकारियों ने उसे जप्त कर लिया तथा उनके ऊपर जुर्माना भी ठोका गया ।आपको बता दें कि माघ मास की मौनी अमावस्या को चित्रकूट में दो दिन पहले से ही दूरदराज के यात्रियों का जमावड़ा शुरू हो गया है । प्रयागराज में माघ मेला को देखते हुए उम्मीद की जा रही है चित्रकूट में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में मुस्तैद हो गया है और जिलाधिकारी ने पूरे मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारी तैनात किए गए हैं तथा महिला सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी लगाने की तैयारी की गई है जिससे मेला सकुशल संपन्न हो सके।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.