यातायात प्रभारी द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर पालन करने हेतु बताया गया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में घनश्याम पाण्डेय प्रभारी यातायात द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सार्वजनिक यात्रि सेवा यान में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान करने हेतु विक्रम,जीप एवम रोड़वेज और प्राइवेट बस चालकों को महिला यात्रि को सम्मान पूर्वक वाहन में बैठा कर तथा उनके गंतव्य स्थान तक पहुचाने हेतु जागरूक किया गया तथा साथ ही साथ दो पहिया एवम चार पहिया वाहन चालको को क्रमशः हेलमेट एवम सीटबेल्ट लगाने हेतु जागरूक किया गया तथा उन्हें इस बात के लिए भी निर्देशितकिया गया कि शराब पीकर एवम नीद आने की स्थिति में वाहन न चलाये यातायात नियमो से सम्बंद्धित पम्पलेट चालको,परिचालकों एवम जनता को वितरित किये गए साथ ही साथ पैदल आने जाने वाले लोगों को यातायात नियमो के पालन हेतु जागरूक किया गया एवम नियम का पालन न करने वाले कुल 110 व्यक्तियों का चालान किया गया जिसमें 30 वाहनों से 5000 नगद समन शुल्क किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट