थाना कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अपहृत/गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में वीरेन्द्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी के मार्गदर्शन में उ0नि0 शिवकुमार यादव तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 124/2020 धारा 363/376 भादवि0 व 06 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त लल्लू पुत्र जगतपाल निवासी बछौदा थाना बिसण्डा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया ।

उल्लेखनीय हैं कि12,03,2020 को थाना कोतवाली कर्वी अन्तर्गत ग्राम निवासी महिला द्वारा सूचना दी गयी कि संहेद है कि उसकी लड़की को गांव के ही 02 व्यक्ति भगा कर ले गये है । इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 124/2020 धारा 363 भादवि0 बनाम बाइस्तवा संजय आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया । बालिका की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी द्वारा उ0नि0 शिवकुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । विवेचना के अभियुक्त लल्लू पुत्र जगतपाल निवासी बछौदा थाना बिसण्डा जनपद बांदा प्रकाश में आया । पुलिस टीम द्वारा सुरागरशी एवं पतारशी कर कल दिनाँक-09.02.2021 को बालिका को सकुशल बरामद कर अभियुक्त लल्लू को गिरफ्तार किया गया ।
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 शिवकुमार यादव थाना कोतवाली कर्वी
2. आरक्षी धीरेन्द्र कुमार
3. महिला आरक्षी मंजूलता

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट