एडीजी द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिए आवश्यक निर्देश-

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। प्रेमप्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज द्वारा अंकित मित्तल पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की उपस्थिति में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में निम्नलिखित आदेश-निर्देश दिए। पुरस्कार घोषित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु किये गए प्रयासों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बंध में आवश्यक आदेश-निर्देश दिए। लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर निस्तारण हेतु निर्देश दिए लम्बित प्रारम्भिक जांचों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए।अनावरण हेतु शेष मुकदमों की समीक्षा कर सार्थक प्रयास करते हुए शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिए।उच्च स्तर से प्राप्त प्रा0पत्रों की समीक्षा कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा गोष्ठी में शैलेन्द्र कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट,शीतला प्रसाद पांडेय क्षेत्राधिकारी नगर,रामप्रकाश क्षेत्राधिकारी राजापुर, सुबोध गौतम क्षेत्राधिकारी मऊ उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट