थमने का नाम नहीं ले रहा मानिकपुर कस्बे में सट्टे का व्यापार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जनपद चित्रकूट के मानिकपुर कस्बे में खुलेआम हो रहा सट्टे का कारोबार ऐसा नहीं कि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं लेकिन कार्यवाही के नाम पर महज गरीबों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की जाती है |

सट्टा माफिया अभी भी है पुलिस की पकड़ से बाहर |
यह पूरा मामला मानिकपुर का है जहां सट्टा माफिया मासूम बच्चों के द्वारा सट्टा जैसी “भयंकर बिमारी” में मासूम बच्चों को ढकेल रहे हैं ऐसा नहीं कि पुलिस को इसकी सूचना ना हो पिछले दिनों मानिकपुर के स्थानीय लोगों के द्वारा नाम ना लिखने की शर्त पर बताया गया कि मानिकपुर कस्बे में सट्टे के द्वारा मासूम बच्चों की जिंदगी तबाह हो रही है इसे तुरंत बंद होना चाहिए।
एवं दोषियों के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए |
पर पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर सिर्फ निर्दोष व गरीब व्यक्तियों को ही इसकी चपेट में लिया है | मेन सट्टा माफिया अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं |
अब देखना यह होगा कि जिले के जिलाधिकारी शेषमणि पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के चित्रकूट को “क्राइम मुक्त” करने के अभियान में यह सट्टा माफिया कहां तक रोड़ा बनते हैं |
अब पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को ही इस पूरे प्रकरण को लेकर सट्टा माफिया पर अब कार्यवाही करनी होगी |

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट