आबकारी विभाग ने प्रदेश भर में पकड़े गये 1291 मामले, अवैध शराब बरामद

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,12 फरवरी 2021 प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार दबिश व चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत अब तक प्रदेश भर में 1291 अभियोग पकड़े गये तथा 47712.9 ली0 अवैध मदिरा बरामद की गयी है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर0 भूसरेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 395 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 37 वाहनों को जब्त किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किये गये 165810 किग्रा. लहन को मौके पर नष्ट किया गया है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली