पारम्परिक लोक गीत एवं लोक नृत्यकलाओ की प्रस्तुति दी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,11 फरवरी 2021 सूर्या महिला जन कल्याण समिति लखनऊ द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय लखनऊ फेस्टिवल के अंतर्गत पारम्परिक लोक गीत एवं लोक नृत्यकलाओ की उत्साहवर्धक प्रस्तुति आज संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में किया गया। आज की प्रस्तुति के मुख्य अतिथि मनीष गुप्ता राज्य मंत्र, उ०प्र० साशन और अवनीश कुमार सिंह एमएलसी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन रमा जायसवाल और इसका निर्देशन हरितिमा पंत द्वारा किया गया। संस्था का उद्देस्य पारम्परिक कलाओ का प्रोत्साहन करने की प्रस्तुति में राजस्थानी लोक नृत्य (बोल-लुक छिप ना जाओ जी) जिसमें शामिल थी आनंदी,ओजस्विता, दिव्यांशी और स्वाति। अवधी लोक नृत्य की प्रस्तुति की रिची, मोहिनी, कृतिका, हर्षिता और अल्पना ने, कुमाउँनी लोक नृत्य (बोल- तेरो लहंगा) की कला प्रस्तुति की आनंदी,ओजस्विता, दिव्यांशी और स्वाति ने। सूफी लोक नृत्य (बोल- मुर्शिद खेले होली) को मंच पर उतारने में भूमिका थी पियूष, नंदिनी, वैष्णवी, कृतिका और अंशप्रीत की। लावणी लोक नृत्य प्रस्तुत किया श्रेया सिंह द्वारा एवं पंजाबी लोक नृत्य (बोल- नच नच ले) में थी दीक्षिता, विदुषी, तान्या, ओशिका, मिशिका, अरना, भूमिका और रिद्धिमा। एंकरिंग हिमांशु, वेशभूषा, रुचिका-सूर्या, वर्षा, स्टेज, सत्यवान, लाइट, तमाल बोस, हिमांशु, प्रेक्षाःग्रह, सत्यवान, इस रंगारंग कार्यक्रम का दर्शको ने खूब लुफ्त उठाया एवं प्रतिभागियों ने जमकर मंच पर रंग बिखरे।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली