गैपियो ने किया एक्सीलेन्स अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,11 फरवरी 2021 द ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (गैपियो) ने सालाना गैपियो अवॉर्ड्स 2020 के विजेताओं की घोषणा की है, जिन्होंने स्वास्थ्यसेवाओं में सुधार के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। विशेष श्रेणियों में पुरस्कार के विजेताओ में श्री प्रवीण अग्रवाल (श्री प्रवीण अग्रवाल फाउन्डेशन)-डॉ प्रताप सी रेड्डी फिलान्थ्रोपी अवॉर्ड के लिए, डॉ रोहिणी हांडा- डॉ आईए मोदी अवॉर्ड के लिए, डॉ नवीन डांग, गैपियो एक्सीलेन्स इन डायग्नॉस्टिक्स अवॉर्ड के लिए, डॉ मालीगेल रामकृष्णा गिरीनाथ, गैपियो कार्ल स्टोर्ज सर्जिकल एक्सीलेन्स अवॉर्ड के लिए एवं डॉ वीएस नटराजन, गैपियो लाईफटाईम अचीवमेन्ट अवॉर्ड के लिए शामिल हैं। प्रत्येक विजेता को एक लाख रूपये, एक प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। कार्ल स्टोर्ज सर्जिकल एक्सीलेन्स अवॉर्ड के विजेता को एक एंडोस्कोप भी देगा। डॉ मदन मोहन रेड्डी को गांवों में जॉइन्ट रिप्लेसमेन्ट सहित आर्थोपेडिक केयर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए गैपियो स्पेशल अप्रेसिएशन पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा यंग कैटेगरी में पुरस्कार के विजेताओं में डॉ सोनाली एम खोबरगाड़े और डॉ पूर्वी पारिख (संयुक्त विजेता) डॉ आई ए मोदी अवॉर्ड के लिए, डॉ निशांत हुसैन अहमद, गैपियो एक्सीलेन्स इन डायग्नॉस्टिक्स अवॉर्ड के लिए, डॉ सुशोवन बेनर्जी, गैपियो एक्सीलेन्स इन रेडियोलोजीध् रेडिएशन थेरेपी अवॉर्ड के लिए, डॉ भावुक गर्ग, गैपियो कार्ल स्टोर्ज सर्जिकल एक्सीलेन्स अवॉर्ड के लिए शामिल हैं। जिन्हें पचास हजार रूपये, एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार 20 फरवरी को ग्लोबल इंडियन फिजिशियन्स कॉन्ग्रेस में दिए जाएंगे। डॉ प्रताप सी रेड्डी, फाउंडर प्रेजीडेन्ट, गैपियो और चेयरमैन अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने कहा, ‘‘पुरस्कार विजेताओं द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। भारतीय मूल के फिजिशियनों का उत्साह अपने आप में बेजोड़ है और इसे सम्मानित किया जाना चाहिए। दुनिया भर में ऐसे उल्लेखनीय कार्यों के असंख्य उदाहरण हैं जो हर भारतीय को गौरवान्वित करते हैं। डॉ अनुपम सिब्बल, प्रेजीडेन्ट, गैपियो और ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप और सीनियर कन्सलटेन्ट पीडिएट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट और हेपेटोलोजिस्ट ने कहा लिवर ट्रांसप्लान्ट से लेकर अग्रणी कार्डियक सर्जरी और र्युमेटोलोजी में अत्याधुनिक लैब सेवाओ, गैरिएट्रिक केयर और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थ्रोप्लास्टी तक, पुरस्कार विजेताओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व किया है। यंग फिजिशियन कैटेगरी पर बात करते हुए डॉ नंदकुमार जयराम, वाईस प्रेजीडेन्ट, गैपियो और सीईओ एवं चेयरमैन कोलम्बिया एशिया ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कहा, यंग कैटेगरी में पुरस्कार विजेता युवा भारतीय फिजिशियनों की महत्वाकांक्षाओं की अभिव्यक्ति करते हैं, जो चुनौतियों को स्वीकार कर अकादमिक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखभाल के क्षेत्र में सुधार लाते हैं। डॉ सुधीर पारिख, महासचिव गैपियो और 7 चौयरमैन एवं प्रकाशक, पारिख वर्ल्ड वाईड मीडिया और आईटीवी गोल्ड 24गुणा7 टीवी चौनल यूएसए ने कहा, 53 देशों में अपनी मौजूदगी के साथ गैपियो भारतीय मूल के 1.4 मिलियन फिजिशियनों को एक ही मंच पर लाता है। आने वाले साल में मजबूत, कनेक्टेड फिजिशियन समुदाय के निर्माण के लिए हमारी गतिविधियों को विस्तारित किया जाएगा।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली