उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बांदा,11 फरवरी 2021 मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने सरकारी आवासों में रह रहे अफसरों को अपने नाम बिजली कनेक्शन और मीटर लगवाने और समय से बिल अदा करने के निर्देश दिए हैं। विभागों से बकाया वसूली करने को कहा है। उधर, निर्देश दिए हैं कि मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों के लिए उप जिलाधिकारी प्राथमिकता से जमीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने बिजली विभाग की मंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में पावर कारपोरेशन अफसरों को निर्देश दिए कि गर्मी दस्तक दे रही है। लो वोल्टेज या अन्य खराबी हो तो वहां ट्रांसफार्मर बदलें जाएं। जर्जर लाइन भी बदलें। आयुक्त ने आम उपभोक्ताओं के लिए कंट्रोल रूम खोलने का निर्देश दिया। सरकारी विभागों में काफी बिजली का बिल बकाया है। इसे वसूलने को कहा। सरकारी आवासोंध्कालोनियों में रह रहे अधिकारियों को अपने नाम मीटर लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर और गांव के उपभोक्ता बिजली विभाग के झटपट पोर्टल से नए कनेक्शन को आवेदन कर सकते हैं। नए आयुक्त भवन में आयोजित बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम ग्राम पंचायतों में सभी एसडीएम ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों के लिए जमीन उपलब्ध कराएं। कबड्डी, कुश्ती, बैटमिंटन आदि पांच खेल शुरू कराएं जाएं। हरेक गांव में युवक मंगल दल गठित कर इनके माध्यम से खेलकूद कराएं। एसडीएम और बीडीओ मौके पर जाकर खेल मैदान देंखे। जहां बड़ी जगह हो उसे पार्क के रूप में विकसित करें। वरासत अभियान का सत्यापन गांवों में करने को कहा। बीडीओ को निर्देश दिए कि गांवों में मिनी सचिवालय में अच्छी साज सज्जा हो। ग्राम स्तरीय सभी कर्मचारी यहीं बैठकर काम निपटाएं। बाहर दीवार पर उनके नाम, पद और फोन नंबर लिखाएं जाएं। बैठक में अपर आयुक्त चंद्रशेखर, जेडीसी रमेश चंद्र पांडेय सहित मंडल के सभी एसडीएम व बीडीओ शामिल रहे।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.