ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का चुनाव आज

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,12 फरवरी 2021 उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव लोक निर्माण विभाग गवर्नर हाउस के सामने संघ भवन में दिनांक 13 फरवरी को चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह यादव प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं अमित यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की देखरेख में होगा संघ के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार ने बताया है कि प्रान्तीय संघ का चुनाव 3 पदों पर होगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव किया जाएगा नामांकन सुबह 10 बजे से होगा मतदान 12 बजे तथा मतगणना 3 बजे से समाप्ति तक चुनाव सम्पन्न होने के बाद शेष पदों का चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद मनोनीत किए जाएंगे प्रांतीय संघ के चुनाव में प्रदेश के समस्त जनपदों से 5-5 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली