उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बाराबंकी,12 फरवरी 2021 समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन निर्मल का पहली बार जनपद अगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय बाराबंकी में रिंकू विश्वकर्मा निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से खुश होकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन निर्मल ने कहा कि आज युवाओं के कन्धे पर देश व प्रदेश की बाग डोर है जिस पार्टी के साथ युवा वर्ग जुड़ता है उसी की सरकार बनती है। समाजवादी पार्टी में युवा वर्ग बहुत तेजी से जुड रहा है 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव की युवा सोच की खातिर ही अधिकांश युवा उनको अपना आदर्श मानता है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आशीष मौर्या, एडवोकेट वीर विक्रम पटेल, शिवम् वर्मा, शालू मौर्या, अभिषेक कुमार, मनोज विश्वकर्मा, कपूर यादव, शिव प्रसाद यादव, सुभाष यादव, राजा वर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.