देश के विभिन्न हिस्सों में टप्पेबाजी करने वाली चार महिलायें गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,13 फरवरी 2021 देश के अलग-अलग हिस्सों में टप्पेबाजी करनेवाली चार महिलाओं को नाका पुलिस ने चारबाग बस-अड्डे से देर रात गश्त के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की इंस्पेक्टर नाका मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, रिंग रोड रामेश्वरी राहतेनगर, नागपुर, (महाराष्ट्र) निवासी गिरफ्तार महिलाएं पायल ,सोनी, संध्या, शेषकला देश के अलग-अलग शहरों में भीड़-भाड़ वाली जगहों, रेलवे स्टेशन ,बस स्टेशन मेला आदि स्थानों सहित सवारी गाड़ियों में लोगो को अपना निशाना बनाती थी, लोगो को शिकार बनाने के बाद उनके बैग और पर्स से नगदी और कीमती सामान निकलने के पश्चात अपना ठिकाना बदलकर दूसरे शहरों में नए शिकार की तलाश में निकल जाती थी, पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने हाल-पता रेलवे स्टेशन के निकट झोपड़पट्टी कानपुर बताया गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में नागपुर और कानपुर में पुलिस दबिश दे रही है। महिलाओं को गिरफ्तार करने में चारबाग चौकी इंचार्ज संजय शुक्ला , सब-इंस्पेक्टर मनोज पालीवाल, हेड काँस्टेबल सुनील सहित महिला आरक्षी नीरा, पूनम और साधना ने सफलता अर्जित की है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली