पुलवामा हमले में शहीद वीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर – आज विश्व हिंदू सेवा संघ कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के द्वारा पुलवामा हमले में शहीद वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी शहादत पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको नमन किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सनी उपाध्याय ने कहा देश के लिए हुए बलिदान वीर सैनिकों को यह देश कभी नहीं भूलेगा उनके लिए हमारे दिलों में हमेशा सम्मान रहेगा एवं सभी देशवासियों के दिलों में सच्ची श्रद्धा रहेगी प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने कहा मैं पुलवामा हमले में शहीद वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं यह देश आप के बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री आनंद उपाध्याय ने कहा पुलवामा हमले में शहीद वीर सैनिकों के अतुलनीय साहस को यह देश कभी नहीं भूलेगा ।
विश्व हिंदू सेवा संघ के सभी पदाधिकारियों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्टर एडिटर अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश