परम पूज्य संत बाबा जयगुरुदेव जी के शिष्य घनश्याम शर्मा द्वारा राजापुर के गांवो में वितरित की गई पुस्तक

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़ विश्व विख्यात परम पूज्य परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज जी के परम आदरणीय शिष्य श्री घनश्याम शर्मा जी के द्वारा अपनी टीम के साथ राजापुर क्षेत्र के गांवों में पुस्तक वितरण किया गया
जयगुरुदेव नाम प्रभु परमात्मा का
*मथुरा के विश्व विख्यात बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी, धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वक्त के संत सतगुरु, रुहो के मसीहा, पूज्य पंकज जी महाराज के आदेशानुसार बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की वचन वाणियो जो उन्होंने 70-80 के दशक मे भविष्यवाणी की थी जो आज के समय कोरोना काल में सत्य हो रही है “भविष्य के संकेत” पुस्तक के माध्यम से जन जन तक 50 हजार पुस्तकें पहुंचाने का संकल्प ले कर राजस्थान के सतसंगी प्रेमी घनश्याम शर्मा एवं उनकी टीम राजापुर पहुंची उन्होंने बताया कि पूर्व में कोरोना काल में राजापुर और उसके आस-पास 25 हजार पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। और अभी दिनांक 10/02/2021 से 15/02/2021 तक राजापुर एवं उसके आसपास ग्राम लमियारी, गडोली, बीरधुमाई सुरकी, चिल्लीमल बागर, ममसी, भदेदू, खोपा, सिकरी, देवारी, बक्टा खुर्द, हस्ता बागर, डांडी का पूर्वा, जमौली, अतरोली, नेयनी, गुरगोला, बिहरवा, अर्की, महुआ, पछौहाँ, मुसिवा, इटर्रा, लौहदा, सरदुआ, पनोटी, बकटा बुजुर्ग, पहाड़ी, बाबुपूर, अशोह, बेराऊर, राकसचिल्ली, भौरी, चनहट, अनीपुर, हरदौली, डढिया, गंगापुरवा, गनीवा, प्रसिद्ध पुर, गौहानी कलां, गढवारा, देहुसहु माफी, दिहरुच, बगवार, कर्वी और चित्रकूट आदि 4 दर्जन से अधिक ग्रामों में 30 हजार पुस्तकें गांव गांव, घर-घर जाकर वितरण करी और सभी ग्राम वासियों से शाकाहारी सदाचारी रहने की प्रार्थना अपील की
सभी प्रेमियों को पूज्य महाराज जी के आदेशानुसार गाँव गोद ले कर, ग्राम-ग्राम में भजन केंद्र की स्थापना करने, सामुहिक ध्यान भजन करने का संकल्प और प्रार्थना की गई।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट