पद्मश्री से नामित समाजसेवी मोहम्मद शरीफ के बीमार होने की खबर दी गई प्रधानमंत्री कार्यालय को।

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या

अयोध्या। भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय को किया फोन।मोहम्मद शरीफ के स्वास्थ्य की दी जानकारी।डॉ रजनीश के मुताबिक। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिया आश्वासन।जल्द ही पेंशन व मिलेगा घर।पद्मश्री से नामित समाजसेवी चाचा मोहम्मद शरीफ की हालत स्थिर। हार्ट की हायर जांच के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लखनऊ केजीएमयू किया रेफर। जिला अस्पताल में नहीं है हार्ट के डॉक्टर।न ही जिला अस्पताल में है जांच की सुविधा। परिजनों ने जिला अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर मोहम्मद शरीफ को लाए घर।अब जिला प्रशासन व स्थानीय सांसद के रहमो करम का इंतजार। अयोध्या में ही किसी प्राइवेट हार्ट केयर सेंटर में इलाज शुरू कराने की कवायद।

रिपोर्ट -पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल