उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,24 फरवरी 2021 मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने मगंलवार की देर रात सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गये वही कार सवार प्रापर्टी कारोबारी गम्भीर रूप से घायल हो गये,जिन्हे राजगीरो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से बाहर निकालकर इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी, जहां सूचना के बाद पहुंचे परिजन घायल कारोबारी को इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर गये। पीड़ित प्रापर्टी कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली सहित मालिक के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है। उन्नाव जनपद के गड़रियनखेड़ा निवासी जयपाल लखनऊ में प्रापर्टी का कारोबार करते है,उन्होने अपनी एक प्लाटिगं साइड पीजीआई के कल्ली-पश्चिम में बना रखी है,जयपाल रोज की तरह मगंलवार की रात अपनी एस क्रास कार से मोहनलालगंज-मौराव मार्ग होते हुये अपने गांव जा रहे थे,उनकी कार जैसे ही सिसेंडी के टिकरा गांव के पास पहुंची ही थी तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये,वही हादसे में कार चला रहे प्रापर्टी कारोबारी जयपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये,जिन्हे सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिये एम्बुलेंस से सीएचसी लेकर गयी,वही पुलिस से सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे परिजन घायल प्रापर्टी कारोबारी को इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर गये। वही पीड़ित प्रापर्टी कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली व मालिक के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.