लखनऊ के अरुण बने टीटीएफआई के महासचिव

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,24 फरवरी 2021 खेलों के नजरिए से बुधवार को राजधानी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। राजधानी के अरुण कुमार बनर्जी को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इण्डिया (टीटीएफआई) का महासचिव चुना गया है। वह राज्य के पहले पदाधिकारी हैं जो टीटीएफआई के महासचिव बने हैं। अरुण कुमार बनर्जी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन में अरसे से महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह टीटीएफआई कोषाध्यक्ष थे। बुधवार को हुए चुनाव में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत कुमार चौटाला को अध्यक्ष चुना गया है। राज्य के प्रभात चतुर्वेदी 2013 से 17 तक टीटीएफआई के अध्यक्ष रहे हैं। उनके बाद अरुण बनर्जी टीटीएफआई में इतने बड़े पद पहुंचने वाले राज्य के दूसरे पदाधिकारी हैं। उनके चुने जाने पर लखनऊ टेबल टेनिस एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की है। सचिव एनके लाहड़ी ने बताया कि अरुण कुमार बनर्जी का लखनऊ लौटने पर स्वागत किया जाएगा।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली