उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,25 फरवरी 2021 डायमंड ज्वैडलरी में भारत के प्रमुख और सबसे विश्वसनीय ब्रैंड ऑरा ने डिजायर्ड कलेक्शन पेशकर अपने पोर्टफोलियो में नई कैटिगरी को जोड़ा है। यह कलेक्शन मिलेनियल्स पर लक्षित है। डिजायर्ड की पेशकश के साथ ऑरा ने युवा भारतीय महिला उपभोक्ताओं के लिए अपनी समकालीन ज्वैलरी रेंज का विस्तार किया है। ऑरा ब्रैंड की पेशकश के साथ ही दिशा पाटनी को ब्रैंड का एंबेसेडर बनाने की घोषणा की गई। लॉकडाउन में ऑरा ने ब्रैंड के प्रति समर्पित उपभोक्ताओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी। कंपनी ने 2021 में अपने प्रॉडक्ट्स के प्रति आकर्षित होती युवा महिलाओं पर फोकस करते हुए अपने टॉपलाइन प्रॉडक्ट्स की बिक्री में सकारात्मक बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की थी। डिजायर्ड कलेक्शन उन फैशनेबल आधुनिक महिलाओं को आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्वैलरी को अपने फैशन स्टेटमेंट और स्टाइल का हिस्सा मानती हैं जिससे उनकी शख्सियत में निखार आए। 100 से ज्यादा नए स्टाइल के साथ रोज गोल्ड और डायमंड्स में बेहतरीन, जबर्दस्त और विविधतापूर्ण ज्वैलरी कलेक्शन पेश किया गया है। इस कलेक्शन को 14 कैरेट गोल्ड में बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें ईयररिंग्स और रिंग्स लॉन्च की गई है। इस प्रॉडक्ट कैटेगरी में यह ऑरा की पहली पेशकश है।डिजायर्ड की पेशकश और ब्रैंड एंबेसेडर की घोषणा पर ऑरा के प्रबंध निदेशक दीपू मेहता ने बताया, “चूंकि हमने डिजाइन लीडरशिप और प्रॉडक्ट इनोवेशन ने मार्केट लीडर के तौर पर दूसरी कंपनियों को नई राह दिखाई है इसलिए समकालीन ज्वैलरी की श्रेणी में विस्तार करना हमारे लिए स्वाभाविक ही था हम युवा महिला उपभोक्ताओं की बढ़ती तादाद की बात कर रहे हैं जो अपने वार्डरोब और कपड़ों समेत प्रत्येक चीज की खरीदारी अपनी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखकर ही करती हैं। हमारे नए कलेक्शन डिजायर्ड में इन्हीं सब बातों का ध्यान रखा गया है। डिजायर्ड रेंज के महत्वपूर्ण लॉन्च के साथ ही ब्रैंड की एंबेसेडेर के रूप में दिशा पाटनी को नियुक्त किया गया है। ऑरा के फेस के रूप में हम दिशा पाटनी से साझेदारी कर वाकई बेहद खुश हैं। वह इस कलेक्शन की पेशकश के लिए स्वाभाविक रूप से काफी परफेक्ट हस्ती थी क्योंकि वह मॉर्डर्न महिलाओं की शख्सियत का शानदार ढंग से प्रतिनिधित्व करती हैं जो सबसे अलग हटकर स्पेशल स्टाइल प्रगतिशील विचारों और अपने साहसी इरादों के साथ समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है। ऑरा से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिशा पाटनी ने कहा, “ऑरा फाइन ज्वैलरी का हिस्सा बनकर वाकई में काफी उत्साहित हूं। किसी ऐसे ब्रैंड को प्रमोट करने या उसका प्रतिनिधित्व करना वाकई काफी अच्छा लगता है जो आपकी पर्सनैलिटी के काफी नजदीक हो। डिजायर्ड कलेक्शन मेरी पर्सनल स्टाइल का परफेक्ट ढंग से प्रतिनिधित्व करता है इस कलेक्शन के डिजाइन काफी अनोखे बेहतरीन और लेटेस्ट ट्रेंड के हैं मैं महसूस करती हूं कि आजकल की युवा महिलाओं की संवेदनशीलताओं को ऑरा ने बखूबी समझा है इसके साथ ही ब्रैंड ने महिलाओं के अपने आप में कंफर्टेबल महसूस करने की जरूरत की ओर भी कंपनी ने काफी ध्यान दिया है। इससे मेरा ब्रैंड के साथ जुड़ना और ज्यादा उद्देश्यपूर्ण और सार्थक हो गया है। मैं इस साझेदारी से काफी खुश हूं ।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.