हजरतगंज में स्पा से देह व्यापार की शिकायत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,01 मार्च 2021 आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने हजरतगंज में मसाज पार्लर के नाम पर संभावित देह व्यापार की शिकायत भेजी है। अपनी ट्वीटर हैंडल से भेजी शिकायत में अमिताभ ने कहा कि उनके एक परिचित व्यक्ति को इस स्पा से फोन आये, जिससे बातचीत से यह स्पष्ट हो गया कि यहाँ स्पा के नाम पर देह व्यापार हो रहा है. उन्होंने स्पा का पता व फोन नंबर बताते हुए इस संबंध में कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली