उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,01 मार्च 2021 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस,समाजवादी पार्टी तथा आम आदमी पार्टी पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। केशव प्रसाद मौर्य ने आज ट्वीट कर कहा कि किसानों को आंदोलन के नाम पर बरगलाया जा रहा और झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंनें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खास तौर पर निशाने पर लिया और कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे केजरीवाल ऐसी बात कर रहे हैं। केजरीवाल ने एक दिन पूर्व तीन कृषि कानून को किसानों के लिये डेथ वारंट कहा था और ये भी आरोप लगाया था कि 26 जनवरी को लाल किले पर हुये उपद्रव में भाजपा का हाथ था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानून का विरोध करने वाले अभी तक यह नहीं बता सके हैं कि इसमें कमी या खामी क्या है। उनका मकसद देश में अराजकता फैलाना है लेकिन देश की जनता इनके मंसूबों के कामयाब नहीं होने देगी।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.