उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) फतेहपुर,06 मार्च 2021 जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में पठन-पाठन की व्यवस्था एवं योजनाएं हेतु प्रदेश में कोविड-19 महामारी के फलस्वरुप लॉकडाउन के दृष्टिगत स्कूल बंद होने के कारण शैक्षिक सत्र 2019-20 को नियमित करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के समस्त विद्यार्थियों की अगली कक्षा में प्रोन्नत प्रदान की गई। स्कूल बंदी की अभूतपूर्व परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में 01 अप्रैल 2020 से प्रारंभ शैक्षिक सत्र 2020-21 में दिनांक 20 अप्रैल 2020 व्हाट्सएप वर्चुअल कक्षाएं संचालित । शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के 29.06 लाख ग्रुप बनाए गए जिससे 69.73 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हुए। दिनांक 01 मई 2020 से एनसीईआरटी के स्वयंप्रभा चौनल- 22 के माध्यम से कक्षा 10 व 12 हेतु ई-कक्षाएं प्रारंभ की गई । 18 अगस्त 2020 से ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम कक्षा 10 और 12 हेतु दूरदर्शन उत्तर प्रदेश एवं कक्षा -9 और 11 हेतु ई-विद्या चौनल पर पाठ्यक्रम अनुसार शैक्षणिक वीडियो का प्रसारण कराया गया गतिमान । शैक्षणिक वीडियो प्रसारण की साप्ताहिक समय सारणी तथा प्रचार समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया । ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म का उपयोग करने हेतु 1.48 शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट नचउेच.मकन.पद पर पाठ्य पुस्तकों, दीक्षा पोर्टल ूू.कपों.हवअ.पद पर विषयवार शैक्षिक वीडियो, यूट्यूब चौनल- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उत्कृष्ट व्याख्यानो एवं अधिगम मुद्रित सामग्री तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक जिज्ञासाओं के समाधान हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310 की व्यवस्था कराई गई । कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु विभागीय अधिकारियों ध्कर्मचारियोंध् शिक्षकों,विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के माध्यम से निरंतर विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए गए, के दौरान विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करने के लिए निबंध, लेखन, पोस्टर एवं सामान्य ज्ञानध् स्लोगन लेखन इत्यादि विविध प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया । प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं स्वालंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में शक्ति मंच का गठन तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन विशेष मुद्दों पर जागरूकता हेतु परिचर्चा का आयोजन किया गया। आत्मरक्षा वीडियोज का निर्माण, एनसीईआरटी के स्वयं प्रभा चौनल-22 पर प्रसारण और उनके माध्यम से बालिकाओं का ऑनलाइन,ऑफलाइन आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया एवं महिलाओं व बालिकाओं के मध्य घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौन-हिंसा आदि मुद्दों तथा पाक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी हेतु विशेषज्ञ महिला संदर्भदाताओं के माध्यम से का ऑनलाइनध्ऑफलाइन परिचर्चा आयोजन किया गया।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.