उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट, 8 मार्च राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है।कार्यक्रम के क्रम में निबंध प्रतियोगिता,वादविवाद ,रंगोली,चित्रकला की प्रतियोगिता विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय में सम्पन्न हो रही है, जिसमें पूर्ण रुचि के साथ विद्यार्थियों ने सहभागिता की ।विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो आई पी त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान व्याख्यान माला में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर के वी पांडेय , प्रो यस के पाण्डेय , प्रो अरविंद कुमार सक्सेना , प्रो जे पी एन मिश्रा का विशेषज्ञ उद्बोधन होगा। ओ पी सकलेचा मंत्री विज्ञान एवं प्राद्योगिकी मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया जायेगा।विज्ञान दिवस का यह आयोजन मैपकॉस्ट भोपाल, नासी भारत भोपाल चेप्टर व ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.